Home / bLoG / Ranchi – New Giridih Intercity Train अब मधुपुर तक चलेगी

Ranchi – New Giridih Intercity Train अब मधुपुर तक चलेगी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गिरिडीह/जसीडीह- रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस अब मधुपुर तक चलेगी। रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन का विस्तार मधुपुर तक करने की स्वीकृति दे दी है। साथ ही समय सारिणी में मामूली बदलाव किया गया है।

बता दें कि वर्तमान में यह ट्रेन रांची से सुबह 6 बजे खुल कर न्यू गिरिडीह दोपहर 1 बजे पहुंचती है। अब यह ट्रेन दोपहर 1:50 बजे मधुपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मधुपुर से दोपहर 3 बजे खुल कर 3:50 बजे न्यू गिरिडीह होते हुए रात 11:15 बजे रांची पहुंचेगी। हालांकि इस ट्रेन का विस्तार कब से होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं है। इस ट्रेन का विस्तार होने से मधुपुर से हजारीबाग और बरकाकाना के लिए सीधी ट्रेन हो जाएगी और रांची के लिए अतिरिक्त ट्रेन मिल जाएंगी। साथ ही हजारीबाग और बरकाकाना के लोग मधुपुर से बाबाधाम देवघर की यात्रा रेल मार्ग से कर सकेंगे। दक्षिण पूर्व जेडआरयूसीसी के सदस्य अरुण जोशी ने झारखंड में रेल सुविधा बढ़ाने की दिशा में काम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के प्रति आभार जताया है।
इधर, भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

Also Read:  India's Republic Day: A Quick Rundown


इधर, भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

Leave a comment