जनसंचार के साधन से क्या तात्पर्य है? B.Ed Notes by Sarkari Diary

जनसंचार इक्कीसवीं सदी की प्रमुख विशेषता है क्योंकि यह सदी सूचना तथा संचार क्रान्ति के नाम से भी जानी जाती है जो जनसंचार के साधनों के बिना कदापि सम्भव नहीं हो सकती थी। जनसंचार के साधनों के महत्त्व व्यक्तिगत जीवन से लेकर राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों और संवाद की स्थापना के लिए भी महत्त्वपूर्ण है। जनसंचार के साधनों के द्वारा ही आज हम दूरदराज की सूचनाओं से अवगत हो पाते हैं।

जनसंचार हिन्दी में दो शब्दों से मिलकर बना है

जन से तात्पर्य लोगों अथवा व्यक्तियों का समूह और संचार से तात्पर्य संचरण करना अर्थात् सूचनाओं का आदान-प्रदान। इस प्रकार जनसंचार से तात्पर्य है व्यक्तियों के मध्य सूचनाओं का आदान-प्रदान करना और इन सूचनाओं के संचरण में काम आने वाले साधन। आंग्ल भाषा में जनसंचार को ‘Mass Media’ कहा जाता है। सामान्यतः जनसंचार से ऐसे साधनों (अभिकरणों) से है जिनके प्रयोग द्वारा विभिन्न प्रकार की सूचनाओं को दूरदराज तक तथा सभी लोगों को एक साथ पहुँचाई जाती है।

परिभाषायें (Definitions) जनसंचार के अर्थ को और अधिक स्पष्टीकरण हेतु नीचे कुछ परिभाषायें निम्न हैं-

  • सूमरी के शब्दानुसार – संचार- सूचना, आदर्शों एवं अभिवृत्तियों का एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुँचने की कला है।
  • डॉ. गोकुलचन्द पाण्डेय के शब्दानुसार- संचार सूचना व्यक्त अथवा अव्यक्त रूप से सूचनाओं का प्रेषण एवं स्वीकरण है।

इस प्रकार जनसंचार वर्तमान तकनीकी ज्ञान के कारण सूचना क्रान्ति लाने में प्रमुख रूप से उत्तरदायी है क्योंकि इसके द्वारा लोगों के समूहों के मध्य सूचनाओं का प्रेषण शीघ्रता से तथा कम समय में व्यक्त किया जा सकता है।

विशेषतायें (Characteristics) जनसंचार के साधनों के अर्थ के स्पष्टीकरण के पश्चात् इनकी निम्नांकित विशेषतायें दृष्टिगत होती हैं –

  1. जनसंचार वर्तमान सूचना क्रान्ति का परिणाम है।
  2. जनसंचार में सूचनाओं का सम्प्रेषण तथा स्वीकरण किया जाता है। (3) जनसंचार के साधनों की सूचना प्रेषण में भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है।
  3. जनसंचार के साधनों के द्वारा प्रभावी सम्प्रेषण की स्थापना की जाती है।
  4. जनसंचार के साधनों के द्वारा कम समय और व्यय में समूह के साथ सूचनाओं और विचारों का आदान-प्रदान किया जाता है।
  5. जनसंचार के साधनों का महत्त्व शैक्षिक दृष्टि से भी अत्यधिक है।
  6. इन साधनों की एक विशेषता यह भी है कि ये ज्ञान तथा सूचनाओं को
  7. मनोरंजनात्मक ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
  8. जनसंचार के साधनों द्वारा प्रत्येक आयु, वर्ग आदि के व्यक्तियों से सम्पर्क स्थापित कर उपयोगी सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाता है।
Share via:
Facebook
WhatsApp
Telegram
X

Related Posts

Leave a Comment

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Sarkari Diary WhatsApp Channel

Recent Posts

error: